Hardoi: डीएम अनुनय झा का बीएसए कार्यालय पर औचक निरीक्षण, मिड-डे मील व यूनिफार्म वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने

May 13, 2026 - 17:33
41 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा का बीएसए कार्यालय पर औचक निरीक्षण, मिड-डे मील व यूनिफार्म वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। 

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, सीसी टीवी कैमरा, कर्मचारियों की उपस्थित एवं वरिष्ठता सूची, मिड-डे मील, यूनीफार्म वितरण तथा विद्यालयों की स्थिति आदि की जानकारी लेते हुये पत्रावलियों को गहनता देखा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को निर्देश दिये विद्यालयों में बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित करते हुये गुणवत्ता परक भोजन उपलब्ध कराया जाये, तथा शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों की उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित करायें। 

जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि मिड-डे मील तथा यूनीफार्म वितरण आदि में अनियमिता बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने पत्रावलियों के उचित रख रखाव के निर्देश देते हुये शासन स्तर से प्राप्त शिकायतों तथा पेंशन प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति के बारे मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम उपस्थित रहीं।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे काम जल्द पूरे करने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow