Hardoi: माधौगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के

May 13, 2026 - 17:50
49 Views
Hardoi: माधौगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माधौगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना माधौगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ भूरा पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रामपुर मलायारा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना माधौगंज पर मुकदमा संख्या 112/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • एक अवैध तमंचा 12 बोर
  • दो जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक शलभ सिंह
  • हेड कांस्टेबल इमरान
  • कांस्टेबल आकाश राठौर
  • कांस्टेबल हेमंत कुमार

Also Read- ब्यूरोक्रेसी छोड़ अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे अलंकार अग्निहोत्री, 403 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow