Hardoi: बीएसए कार्यालय में बड़ी कार्रवाई: लापरवाह लिपिक पवन कुमार कश्यप निलंबित। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक पवन कुमार कश्यप को गंभीर अनियमितताओं और कार्यों में घोर

May 16, 2026 - 12:14
26 Views
Hardoi: बीएसए कार्यालय में बड़ी कार्रवाई: लापरवाह लिपिक पवन कुमार कश्यप निलंबित। 
बीएसए कार्यालय में बड़ी कार्रवाई: लापरवाह लिपिक पवन कुमार कश्यप निलंबित। 

हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक पवन कुमार कश्यप को गंभीर अनियमितताओं और कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा 13 मई 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई।

निरीक्षण के दौरान परिषदीय शिक्षकों के समायोजन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण तथा गांधी आवासीय विद्यालयों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच में पाया गया कि संबंधित कार्य समय से पूरे नहीं किए गए, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे और विभागीय व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लिपिक पवन कुमार कश्यप ने अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता दिखाई तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की, जो उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का स्पष्ट उल्लंघन है।

बीएसए ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पवन कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र भरावन से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को सौंपी गई है। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची की मौत, प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow