Hardoi : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची की मौत, प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

प्रभारी मंत्री ने तेरह मई को हुई इस दुखद घटना में जान गंवाने वाली बच्ची अंकिता के माता-पिता को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार संकट के समय पूरी संवेदनशीलता के साथ तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने

By INA News Desk
May 16, 2026 - 11:50
33 Views
Hardoi : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची की मौत, प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता
Hardoi : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची की मौत, प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से एक चौदह वर्ष की बच्ची की जान चली गई। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने तहसील संडीला के आंट मजरा आंट सांट गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रभारी मंत्री ने तेरह मई को हुई इस दुखद घटना में जान गंवाने वाली बच्ची अंकिता के माता-पिता को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार संकट के समय पूरी संवेदनशीलता के साथ तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने बताया कि पीड़िता की मां कमला पत्नी छोटे के बैंक खाते में दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है।

इस दौरान सांसद अशोक रावत और विधायक राम पाल वर्मा ने भी दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। प्रभारी मंत्री ने भरोसा दिलाया कि विपत्ति के इस समय में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है। इसके अलावा प्रशासन की अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए भी पीड़ित परिवार की हर मुमकिन मदद की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह और उप जिलाधिकारी संडीला नारायणी भाटिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow