Hardoi: तालाब पर अवैध कब्जाः मुख्यमंत्री से शिकायत, तहसीलदार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।  

विकास खंड की ग्राम पंचायत सतौथा में कई हेक्टेयर में फैले एक सरोवर (तालाब) पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर

May 16, 2026 - 10:47
22 Views
Hardoi: तालाब पर अवैध कब्जाः मुख्यमंत्री से शिकायत, तहसीलदार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।  
तालाब पर अवैध कब्जाः मुख्यमंत्री से शिकायत, तहसीलदार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।  

हरपालपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत सतौथा में कई हेक्टेयर में फैले एक सरोवर (तालाब) पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। इस मामले में सतौथा निवासी कमलेश चंद्र ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।हरपालपुर विकास खण्ड के सतौथा ग्राम पंचायत निवासी शिकायतकर्ता कमलेश चंद्र पुत्र लालमणि मिश्र ने शनिवार को बताया कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 216, 217, 218, 1365 और 1369 तालाब क्षेत्र के रूप में दर्ज हैं।

तालाब के एक हिस्से पर कुछ लोगों को पट्टा भी किया गया है, लेकिन एक बड़े हिस्से पर ग्राम पंचायत के कुछ दबंगों ने कब्जा कर पक्के भवन बना लिए हैं। इससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।इस संबंध में शनिवार को सवायजपुर के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi: मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow