Hardoi: मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं। 

समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता

May 15, 2026 - 17:33
33 Views
Hardoi: मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं। 
मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं। 

हरदोई। समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने किया।

विरोध प्रदर्शन गांधी भवन से शुरू होकर कचहरी मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सपा सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

पत्रकारों से बातचीत में अलका गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में हार की आशंका से बौखलाई हुई है और उसके नेता अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संबंधित सांसद को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से सांसद के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग भी की।

प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, मधुबाला गुप्ता, बॉबी ओमर, नीतू चंद्रा, चंद्रप्रभा, सुमन सिंह, मंजू सिंह, दीपा विश्वास, अनुराधा मिश्रा, सुषमा गुप्ता, अदिति कुशवाहा, विनिता पाण्डेय, सुनिता राठौर, पूजा गुप्ता, रीना सिंह, सोनी गुप्ता, पुष्पा देवी, अनीता गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, सुरजमुखी तिवारी, कुमुदनी देवी, आरती गुप्ता, नेहा कश्यप, सावित्री गौतम, उमा देवी, शशी गुप्ता, राधा देवी, वसुधा कश्यप, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow