Ballia: महंगाई और जनसमस्याओं पर सपा का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर गरजी समाजवादी पार्टी। 

कमरतोड़ महंगाई, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, डीजल-पेट्रोल के दामों में नियमित बढ़ोतरी समेत जनहित से

Jun 1, 2026 - 19:25
40 Views
Ballia: महंगाई और जनसमस्याओं पर सपा का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर गरजी समाजवादी पार्टी। 
महंगाई और जनसमस्याओं पर सपा का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर गरजी समाजवादी पार्टी। 

Report- Syed Asif Hussain zaidi

बलिया। कमरतोड़ महंगाई, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, डीजल-पेट्रोल के दामों में नियमित बढ़ोतरी समेत जनहित से जुड़े 15 मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रदेश व्यापी अभियान के क्रम में सोमवार को सड़क पर उतरे और कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा को दिया। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो सपा आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।

बताना लाजिमी है कि पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंचे थे। इनका जुलूस सपा के जिला कार्यालय से शुरू हुआ जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने किया। सपा कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से शहर गूंजता रहा। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा समय में सूबे की आम जनता अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। लगातार बढ़ती महंगाई, बदहाल विद्युत व्यवस्था, डीजल पेट्रोल के  आसमान छूते बार-बार दाम, बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं, बढ़ती बेरोजगारी, घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध न होने के कारण जनजीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन में विधायक जयप्रकाश चंचल, पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, नगर पंचायत सहतवार के पूर्व अध्यक्ष नीरज सिंह गुड्डू, अनिल राय, बीरबल राम, साथी राम जी गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय,  सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Also Read- संगठनात्मक फेरबदल के साथ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली की कमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow