Sambhal : 8 साल के अंधेरे का हुआ अंत: सपा विधायक इकबाल महमूद ने लगवाया 100 KVA ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों में पहुंचेगी बिजली

दीपा सराय के आला शाह मोहल्ले में लंबे समय से बिजली की सुविधा नहीं थी। गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक निधि से करीब 5 लाख 75 हजार रुपये की लागत से 100 केवीए ट्रांसफार्मर, 12 बिजली पोल

Jun 1, 2026 - 21:45
68 Views
Sambhal : 8 साल के अंधेरे का हुआ अंत: सपा विधायक इकबाल महमूद ने लगवाया 100 KVA ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों में पहुंचेगी बिजली
Sambhal : 8 साल के अंधेरे का हुआ अंत: सपा विधायक इकबाल महमूद ने लगवाया 100 KVA ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों में पहुंचेगी बिजली

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के दीपा सराय क्षेत्र के आला शाह मोहल्ले में वर्षों से बिजली की समस्या झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। सपा विधायक इकबाल महमूद की पहल पर मोहल्ले में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया और नई विद्युत लाइन बिछाकर घरों तक बिजली पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 7 से 8 साल से क्षेत्र अंधेरे में था। विधायक पुत्र सुहैल इकबाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल लगने से दर्जनों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि आसपास के अन्य इलाकों में भी विद्युतीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

दीपा सराय के आला शाह मोहल्ले में लंबे समय से बिजली की सुविधा नहीं थी। गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक निधि से करीब 5 लाख 75 हजार रुपये की लागत से 100 केवीए ट्रांसफार्मर, 12 बिजली पोल और एलटी लाइन का निर्माण कराया गया।

उद्घाटन के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि नया विकसित हुए इस मोहल्ले में बिजली न होने से लोग परेशान थे, खासकर महिलाएं। लोगों की समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मर और लाइन बिछाने का काम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि चका पीरत समेत अन्य बस्तियों में भी इसी तरह के कार्य कराए जा रहे हैं ताकि शहर के हर इलाके तक विकास पहुंच सके। वहीं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल चौधरी ने बताया कि विधायक निधि से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर यह परियोजना पूरी की गई है।

इससे लगभग 50 घरों को तत्काल लाभ मिलेगा, जबकि भविष्य में और भी कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। फिलहाल ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि अब उनके मोहल्ले में भी विकास की रोशनी लगातार बनी है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow