Ballia :  समाजवादी पार्टी के DNA मे है बच्चियों- महिलाओं को प्रताड़ित और अपमानित करना- बीजेपी विधायक केतकी सिंह

केतकी सिंह ने कहा कि अगर सपा को उनसे राजनीतिक विरोध करना था, तो वे उनके बलिया स्थित आवास पर प्रदर्शन करते। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी बेटी का इसमें क्या दोष था। उन्होंने इसे स

Sep 3, 2025 - 17:44
 0  127
Ballia :  समाजवादी पार्टी के DNA मे है बच्चियों- महिलाओं को प्रताड़ित और अपमानित करना- बीजेपी विधायक केतकी सिंह
समाजवादी पार्टी के DNA मे है बच्चियों- महिलाओं को प्रताड़ित और अपमानित करना- बीजेपी विधायक केतकी सिंह

Report- S.Asif Hussain Zaidi

बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के डीएनए में महिलाओं और बच्चियों को प्रताड़ित करना और उनका अपमान करना शामिल है। केतकी सिंह ने दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी 15-16 साल की बेटी को डराने के लिए उनके लखनऊ स्थित आवास पर प्रदर्शन किया, जबकि पूरा प्रदेश जानता है कि वे बलिया में थीं।

केतकी सिंह ने कहा कि अगर सपा को उनसे राजनीतिक विरोध करना था, तो वे उनके बलिया स्थित आवास पर प्रदर्शन करते। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी बेटी का इसमें क्या दोष था। उन्होंने इसे सपा की कायरता और घिनौनी हरकत करार देते हुए कहा कि उनकी बेटी डर गई है और अब गांव वापस आने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि एक मां के रूप में वे इस हरकत को कभी माफ नहीं करेंगी।केतकी सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश में घूमकर सपा के चरित्र को जनता के सामने लाएंगी। उन्होंने मायावती के गेस्ट हाउस कांड और 85 साल की बुजुर्ग महिला का अपमान करने का जिक्र करते हुए सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा सत्ता में नहीं होने के बावजूद ऐसी हरकत कर रही है, तो सत्ता में आने पर क्या करेगी।

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब केतकी सिंह ने कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी की थी कि वे पहले सीएम आवास की सरकारी टोटियां लौटाएं। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर प्रदर्शन किया, जहां उनकी बेटी अकेली थी। इस घटना के बाद केतकी सिंह की बेटी का बयान भी वायरल हुआ, जिसमें उसने कहा कि अगर किसी ने उसे उंगली दिखाई, तो उसकी मां उसे बीच से चीर देगी।

केतकी सिंह ने सपा के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि वे बेटियों को सुरक्षा और शिक्षा देने की बात करते हैं, लेकिन उनकी हरकतें इसके उलट हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी इस घटना से डरी हुई है और वे इस मुद्दे को पूरे प्रदेश में उठाएंगी।

Also Click : Sambhal : शराब के पैसे मांगने पर भिड़े युवक, जमकर हुई मारपीट, देखें पूरा वीडियो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow