Lucknow : अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर से गरमाई सियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ी होर्डिंग और की कड़ी कार्रवाई की मांग
इन विवादित पोस्टरों में अखिलेश यादव की फोटो को बदल कर दिखाया गया था और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई थी। साथ ही पोस्टरों में सपा सरकार के समय की कुछ पुरानी घटनाओं की फोटो भी लगाई गई थीं। समाजवा
लखनऊ और गोंडा समेत प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। लखनऊ और गोंडा के आंबेडकर चौराहा जैसे प्रमुख इलाकों में ये पोस्टर रातों-रात लगाए गए थे, जिन्हें देख सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया और इसे विपक्षी दलों की साजिश बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
इन विवादित पोस्टरों में अखिलेश यादव की फोटो को बदल कर दिखाया गया था और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई थी। साथ ही पोस्टरों में सपा सरकार के समय की कुछ पुरानी घटनाओं की फोटो भी लगाई गई थीं। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसे पार्टी प्रमुख की छवि खराब करने की कोशिश बताया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर के बीचों-बीच इस तरह के पोस्टर लगाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
What's Your Reaction?









