Sultanpur : जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों और संगठनों ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग
इस मामले को लेकर बहुजन अधिकार सेना ने कड़ा विरोध जताया है और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार का कहना है कि यह जेल प्रशा
सुलतानपुर जिला जेल में बंद एक कैदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धनपतगंज थाना क्षेत्र के चरथई गांव निवासी 48 वर्षीय नत्थू कोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नत्थू कोरी मार्च के आखिरी सप्ताह से जेल में बंद था। आधी रात के बाद उसका शव जेल के शौचालय में फंदे से लटका हुआ पाया गया। जेल प्रशासन इस घटना को आत्महत्या बता रहा है, लेकिन इतनी सुरक्षित जगह पर इस तरह की घटना होने से जेल की सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस मामले को लेकर बहुजन अधिकार सेना ने कड़ा विरोध जताया है और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार का कहना है कि यह जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही और मानवाधिकारों का हनन है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाए और ड्यूटी के दौरान ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही, मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने और जेलों की व्यवस्था में सुधार करने की भी अपील की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?









