Lucknow : दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ यूपी एटीएस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

जांच में यह भी सामने आया है कि साकिब टेलीग्राम पर एक दर्जन से ज्यादा ग्रुप बनाकर युवाओं को गुमराह कर रहा था। इन ग्रुपों में देश विरोधी वीडियो और सामग्री डालकर कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था। आरोपी साकिब उत्त

Apr 7, 2026 - 22:24
 0  7
Lucknow : दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ यूपी एटीएस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Lucknow : दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ यूपी एटीएस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए दुबई में मौजूद संदिग्ध आकिब के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आकिब को साकिब उर्फ डेविल के आतंकी मॉड्यूल का मुख्य सरगना माना जा रहा है। हाल ही में एटीएस ने लखनऊ से साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास नाम के चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में पता चला कि आकिब ने ही साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। इस खुलासे के बाद अब एटीएस आकिब की गिरफ्तारी के लिए कानूनी शिकंजा कस रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि साकिब टेलीग्राम पर एक दर्जन से ज्यादा ग्रुप बनाकर युवाओं को गुमराह कर रहा था। इन ग्रुपों में देश विरोधी वीडियो और सामग्री डालकर कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था। आरोपी साकिब उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और मुंबई जैसे शहरों में अपना नेटवर्क फैला रहा था ताकि कम समय में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा सके। उधर, दुबई में बैठे आकिब ने एक वीडियो जारी कर धमकी भरे लहजे में खुद को निर्दोष बताया है। एटीएस अब इन टेलीग्राम ग्रुपों से जुड़े सैकड़ों लोगों की पहचान करने और उनके आतंकी कनेक्शन खंगालने में जुटी है।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow