Sultanpur : पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार और एक घायल

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अफरोज नाम का आरोपी घायल हो गया। अफरोज के साथ मौजूद अन्य दो साथियों की पहचान मो. गुलफाम

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 23:27
28 Views
Sultanpur : पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार और एक घायल
Sultanpur : पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार और एक घायल

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और संदिग्धों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जयसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे हैं, जिसके बाद इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की गई।

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अफरोज नाम का आरोपी घायल हो गया। अफरोज के साथ मौजूद अन्य दो साथियों की पहचान मो. गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ये तीनों आरोपी गौकशी के एक मामले में काफी समय से वांछित थे। घायल आरोपी अफरोज के खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुलफाम पर भी दो केस दर्ज हैं। फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow