Hardoi : संडीला पुलिस की मिसाल- 50 हजार रुपये से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर जीता जनता का दिल

रास्ते में मुरार नगर स्थित बस अड्डे पर भोजन करने के दौरान वह अपना बैग वहीं भूल गए। इसी बीच डायल 112 की टीम में तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र और चालक हेड कांस्टेबल दिनेश मिश्रा को यह लावारिस बै

Mar 26, 2026 - 22:17
 0  12
Hardoi : संडीला पुलिस की मिसाल- 50 हजार रुपये से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर जीता जनता का दिल
Hardoi : संडीला पुलिस की मिसाल- 50 हजार रुपये से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर जीता जनता का दिल

Report : मुकेश सिंह

हरदोई के संडीला क्षेत्र में पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहना बटोरी है। जानकारी के अनुसार, कछौना के रहने वाले प्रदीप चौरसिया लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मुरार नगर स्थित बस अड्डे पर भोजन करने के दौरान वह अपना बैग वहीं भूल गए। इसी बीच डायल 112 की टीम में तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र और चालक हेड कांस्टेबल दिनेश मिश्रा को यह लावारिस बैग मिला। पुलिस ने जब बैग की जांच की, तो उसमें 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए बैग को सुरक्षित रखा और आसपास के लोगों से पूछताछ कर इसके मालिक की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बैग का मालिक प्रदीप चौरसिया मौके पर पहुँचा। पुलिस ने पहचान की पुष्टि करने के बाद पूरी रकम के साथ बैग उसे सौंप दिया। अपना खोया हुआ पैसा सुरक्षित पाकर वह भावुक हो उठा और पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिसकर्मियों की इस नेक पहल की जमकर तारीफ की है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने टीम के इस कार्य को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर होती है और आपसी विश्वास मजबूत होता है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow