Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी शुभकानाएं देते हुए सभी के सुखमय

Mar 26, 2026 - 22:22
35 Views
Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी शुभकानाएं देते हुए सभी के सुखमय व खुशहाल जीवन की  कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।

श्री मौर्य ने कहा कि  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। आइए, हम सब प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण मे योगदान करने का संकल्प लें।

Also Read- सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराई गईं भर्ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow