Lucknow: कलिंग से करुणा तक- सम्राट अशोक का आत्मपरिवर्तन मानवता के लिए अमर प्रेरणा- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए

Mar 26, 2026 - 22:14
79 Views
Lucknow: कलिंग से करुणा तक- सम्राट अशोक का आत्मपरिवर्तन मानवता के लिए अमर प्रेरणा- केशव प्रसाद मौर्य
कलिंग से करुणा तक- सम्राट अशोक का आत्मपरिवर्तन मानवता के लिए अमर प्रेरणा- केशव प्रसाद मौर्य
  • शांति, सह-अस्तित्व और न्याय का संदेश: सम्राट अशोक महान के विचार आज भी वैश्विक पथप्रदर्शक- केशव प्रसाद मौर्य
  • सम्राट अशोक की जयंती पर नमन: धम्म, शांति और लोककल्याण के संदेश को उप मुख्यमंत्री ने बताया विश्व की धरोहर
  • अखंड भारत की गौरवगाथा के शिल्पकार सम्राट अशोक,उनके विचार आज भी विश्व को दे रहे दिशा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्राट अशोक महान के लोककल्याणकारी आदर्शों पर भारत अग्रसर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखंड भारत की गौरवगाथा को एक विराट चेतना में रूपायित कर उसे शिखर पर प्रतिष्ठित करने वाले सम्राट अशोक महान ने अपने “धम्म” के दिव्य प्रकाश से पूरे युग को आलोकित किया। उनका जीवन त्याग, करुणा और लोककल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि कलिंग युद्ध के उपरांत सम्राट अशोक का आत्मपरिवर्तन मानवता के इतिहास की एक अद्वितीय घटना है, जहां एक विजेता ने हिंसा का मार्ग त्यागकर करुणा, शांति और सेवा का पथ अपनाया। उनके इसी परिवर्तन के कारण “धम्म” का संदेश भारत की सीमाओं से निकलकर दूर-दूर तक फैला और अनेक देशों में बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक द्वारा प्रसारित शांति, सह-अस्तित्व और नैतिक अनुशासन के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और संपूर्ण विश्व को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के शासनकाल की सबसे बड़ी विशेषता उनकी जनकल्याणकारी नीतियां और सुदृढ़ न्याय व्यवस्था थी, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गरीब और वंचितों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाता था। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी सम्राट अशोक के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समृद्ध और समरस राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब, किसान और वंचित वर्ग को सशक्त किया जा रहा है तथा उनके सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। इसी कारण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं। उप मुख्यमंत्री ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अशोकाष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Also Read- सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराई गईं भर्ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow