Sambhal : सम्भल में रामनवमी जुलूस धूमधाम से निकला, पोस्टर को लेकर दो पक्षों में विवाद

नगर हिंदू सभा के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर मेन बाजार, सर्राफा मार्केट, बाजार गंज और झंगामल की कोठी होते हुए एजेंसी चौराहे तक पहुंची। इसके बाद जुलूस अस्पता

Mar 26, 2026 - 22:13
45 Views
Sambhal : सम्भल में रामनवमी जुलूस धूमधाम से निकला, पोस्टर को लेकर दो पक्षों में विवाद
Sambhal : सम्भल में रामनवमी जुलूस धूमधाम से निकला, पोस्टर को लेकर दो पक्षों में विवाद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई, लेकिन जुलूस के दौरान एक स्थान पर पोस्टर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद भी सामने आया। हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।नगर हिंदू सभा के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर मेन बाजार, सर्राफा मार्केट, बाजार गंज और झंगामल की कोठी होते हुए एजेंसी चौराहे तक पहुंची। इसके बाद जुलूस अस्पताल चौराहे से गुजरते हुए सूर्य कुंड पर जाकर संपन्न हुआ।पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।इसी दौरान एक स्थान पर रामनवमी जुलूस से जुड़े पोस्टर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो कुछ देर के लिए विवाद में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। रामनवमी का यह आयोजन जहां एक ओर आस्था और उल्लास का प्रतीक बना, वहीं छोटे विवाद ने प्रशासन को सतर्क रहने का संदेश भी दिया।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow