सम्भल में शिक्षा और उर्दू के प्रचार-प्रसार की अनूठी पहल, एमजीएम कॉलेज में जुटे दो विश्वविद्यालयों के शोधार्थी

सम्भल के एमजीएम कॉलेज में शिक्षा व उर्दू के प्रचार हेतु रिसर्च सेमिनार आयोजित। दो विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने भाग लिया, डॉ. हसन निजामी हुए सम्मानित।

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 22:13
20 Views
सम्भल में शिक्षा और उर्दू के प्रचार-प्रसार की अनूठी पहल, एमजीएम कॉलेज में जुटे दो विश्वविद्यालयों के शोधार्थी
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

  • रिसर्च स्कॉलर्स सेमिनार में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र, डॉ. हसन अहमद निजामी को दिया गया डॉ. शहादत अली सिद्दीकी एजुकेशन अवार्ड

शिक्षा और उर्दू के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्भल एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत एमजीएम कॉलेज सम्भल में रिसर्च स्कॉलर्स सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में रुहेलखंड क्षेत्र के दो विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

कार्यक्रम में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान करीब 20-21 वर्षों से शिक्षा और उर्दू के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को प्रदान किए जा रहे डॉ. शहादत अली सिद्दीकी एजुकेशन अवार्ड से इस वर्ष रजा कॉलेज रामपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार की फखरुद्दीन अली अहमद कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. हसन अहमद निजामी को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के प्रतिनिधि आबिद हुसैन हैदरी ने बताया कि यह सेमिनार नए शोधकर्ताओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बड़े विश्वविद्यालयों के मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि शोधार्थियों को शोधपत्र प्रकाशित कराने और सेमिनारों में प्रतिभाग करने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जोगेंद्र सिंह का भी आभार जताया। बताया कि सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के तहत छह नवंबर को रेडियो विषय पर व्याख्यान, सात नवंबर को एलाइट जूनियर हाईस्कूल में क्विज प्रतियोगिता, आठ नवंबर को आमना पब्लिक स्कूल मुगावली में मोटिवेशन कार्यक्रम, नौ नवंबर को उर्दू दिवस पर जश्न-ए-उर्दू और मुशायरा तथा 10 नवंबर को मिशन इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में रोजगार और उर्दू विषय पर पीपीटी के माध्यम से व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन का उद्देश्य सम्भल में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उर्दू भाषा, रोजगार और शोध के क्षेत्र में नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement