सम्भल की बेटी मनिका प्रीति पाण्डेय ने रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में टॉप कर जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम किया रोशन

सम्भल के एम.जी.एम. कॉलेज की छात्रा मनिका प्रीति पाण्डेय ने एम.ए. अर्थशास्त्र में रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय टॉप कर स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्यपाल ने किया सम्मानित।

By INA News Desk
Aug 5, 2026 - 21:34
24 Views
सम्भल की बेटी मनिका प्रीति पाण्डेय ने रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में टॉप कर जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम किया रोशन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के एम.जी.एम. कॉलेज की छात्रा मनिका प्रीति पाण्डेय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के 24वें दीक्षांत समारोह में मनिका को एम.ए. (अर्थशास्त्र) सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

मनिका ने परीक्षा में 79.10 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में टॉप किया। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 4 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एम.जी.एम. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल एक छात्रा की नहीं, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने मनिका और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने कहा कि मनिका की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। वहीं विभाग के शिक्षकों डॉ. शशिकांत गोयल और डॉ. अर्चना बंसल ने इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि मनिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मनिका प्रीति पाण्डेय को बधाई दी। इस सफलता से एम.जी.एम. कॉलेज के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है और पूरे जनपद सम्भल को अपनी इस होनहार बेटी पर गर्व है।

Also Click : Sambhal: सम्भल हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, विहिप बोला- 'हरिहर नगर' रखा जाए नाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow