Sambhal: सम्भल हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, विहिप बोला- 'हरिहर नगर' रखा जाए नाम

सम्भल का नाम बदलने की मांग के बीच अब शहर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग भी तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के

Aug 5, 2026 - 19:01
60 Views
Sambhal: सम्भल हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, विहिप बोला- 'हरिहर नगर' रखा जाए नाम
सम्भल हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, विहिप बोला- 'हरिहर नगर' रखा जाए नाम

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल का नाम बदलने की मांग के बीच अब शहर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग भी तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विभाग सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण ने सम्भल हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर "हरिहर नगर रेलवे स्टेशन" किए जाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार की भी मांग की है।

आचार्य ऋतुपर्ण का कहना है कि सम्भल केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक प्राचीन तीर्थस्थली है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कल्कि की अवतार स्थली भी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्राचीन तीर्थों का संरक्षण और जीर्णोद्धार करा रहे हैं, ऐसे में सम्भल के रेलवे स्टेशन को भी उसकी धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। विहिप नेता ने कहा कि वर्तमान में स्टेशन का नाम सम्भल हातिम सराय है, जबकि इसे हरिहर नगर रेलवे स्टेशन नाम दिया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई पहचान मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, सौंदर्यीकरण और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। आचार्य ऋतुपर्ण ने कहा कि यदि सम्भल को भगवान कल्कि की नगरी और प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, तो रेलवे स्टेशन भी उसी अनुरूप भव्य और आधुनिक होना चाहिए। विहिप की इस मांग के बाद एक बार फिर सम्भल में नाम परिवर्तन और धार्मिक पहचान को लेकर नई बहस शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

Also Read- Rahul Gandhi Tamil Nadu Visit: चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत, सीएम विजय से मुलाकात की संभावना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow