बजरंग दल कार्यकर्ता से सख्ती, मौलाना के पैर छूते दिखे कोतवाल! वायरल वीडियो से सम्भल में छिड़ी नई बहस
सम्भल में तत्कालीन कोतवाल सुधीर पंवार का मौलाना के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहराया। पुलिस प्रशासन ने अधिकारी का तबादला किया।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के तत्कालीन कोतवाल सुधीर पंवार का वर्दी में एक मौलाना के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अलम जुलूस के दौरान का है। वीडियो में कोतवाल एक मौलाना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके चरण स्पर्श करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में बजरंग दल के विभाग संयोजक को पुलिस द्वारा धक्का देकर सरकारी गाड़ी में बैठाने का वीडियो भी चर्चा में रहा था।
अब दोनों घटनाओं को जोड़कर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक वर्ग का कहना है कि एक ओर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ सख्ती दिखाई गई, वहीं दूसरी ओर कोतवाल मौलाना के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते नजर आए। इसी बीच कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सम्भल कोतवाल सुधीर पंवार का स्थानांतरण थाना असमोली कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी असमोली मोहित कुमार को सम्भल कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि वीडियो किस तारीख और किस परिस्थिति का है। ऐसे में वीडियो की पुष्टि और उसके संदर्भ को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Also Click : Sambhal: सम्भल हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, विहिप बोला- 'हरिहर नगर' रखा जाए नाम
What's Your Reaction?



