Sitapur: सीतापुर पुलिस को मिला पहला हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन, ओवरस्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव पर रहेगी पैनी नजर

जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पहली बार अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन

Jul 28, 2026 - 21:26
28 Views
Sitapur: सीतापुर पुलिस को मिला पहला हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन, ओवरस्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव पर रहेगी पैनी नजर
सीतापुर पुलिस को मिला पहला हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन, ओवरस्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव पर रहेगी पैनी नजर

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर: जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पहली बार अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को यातायात पुलिस बेड़े में शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वाहन को हरी झंडी दिखाकर यातायात विभाग को सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसके माध्यम से ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। वाहन में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम सहित कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की सटीक पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि इंटरसेप्टर वाहन की तैनाती से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, यातायात नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के साथ वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन भी बढ़ेगा।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow