Pilibhit: स्टेशन चौराहे पर वन विभाग की कार्रवाई, 8 किलो कटरुआ के साथ चार लोग पकड़े गए

नगर के स्टेशन चौराहे पर प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ अवैध रूप से बेच रहे चार लोगों वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने

Jul 28, 2026 - 19:40
57 Views
Pilibhit: स्टेशन चौराहे पर वन विभाग की कार्रवाई, 8 किलो कटरुआ के साथ चार लोग पकड़े गए
स्टेशन चौराहे पर वन विभाग की कार्रवाई, 8 किलो कटरुआ के साथ चार लोग पकड़े गए

कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत 
 उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: नगर के स्टेशन चौराहे पर प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ अवैध रूप से बेच रहे चार लोगों वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई में आठ किलो कटरुआ सहित चार लोगों को धर दबोचा।वन विभाग की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

 मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नगर के स्टेशन चौराहे पर प्रतिबन्धत वन उपज कटरुआ की अवैध बिक्री के विरुद्ध पीलीभीत रेंज  स्तर गठित टीम ने छापामार कार्रवाई की जिससे अवैध रूप से कटरूआ बेच रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस छापामार कार्रवाई में टीम ने आदित्य सक्सेना, बब्लू मौर्या, जितेन्द्र और सतीश को आठ किलो कटरुआ एवं आठ तराजू सहित पकड़ लिया। भरत कुमार डी के प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत ने बताया कि पकड़े गए लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Also Read- Hauz Khas Shopkeeper Murder: दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में कपड़ा दुकानदार की गला घोंटकर हत्या, इलाके में दहशत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow