Pilibhit: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घायल बाघिन मिलने से वन विभाग अलर्ट, डीएफओ ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

गस्त के दौरान वन कर्मियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बाघिन घायल अवस्था में मिली जिसकी सूचना उन्होंने  अपने

Jul 25, 2026 - 19:28
45 Views
Pilibhit: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घायल बाघिन मिलने से वन विभाग अलर्ट, डीएफओ ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
घायल बाघिन

कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत 
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: गस्त के दौरान वन कर्मियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बाघिन घायल अवस्था में मिली जिसकी सूचना उन्होंने  अपने उच्चाधिकारियों को दी मौके पर पहुंचे। वन विभाग में घायल बाघिन को अपनी अभिरक्षा में लेकर उसका उपचार शुरू किया गया।

शनिवार के सुबह लगभग पांच बजे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में गस्त के दौरान  वन कर्मियों को एक बाघिन घायल अवस्था में मिली जिसकी सूचना उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों  को दी जिस पर वन विभाग के ऑफिसर उस स्थल पर पहुंचे जहां घायल  बाघिन मौजूद थी। वन विभाग ने घायल बाघिन को अपनी अभिरक्षा में लेकर डॉक्टर दक्ष गंगवार के द्वारा घायल बाघिन का इलाज शुरू करवा दिया गया।
 डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन आपसी संघर्ष में घायल हुई प्रतीत हो रही है डीएफओ पीटीआर की अध्यक्षता में  बाघिन के उपचार एवं सतत निगरानी हेतु पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

Also Read- 'रोज स्कूल जाओ, मेहनत से पढ़ो': मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow