Bazpur: घोटालेबाजों के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, कोतवाली में नामजद तहरीर; मुकदमा दर्ज न होने पर धरने की चेतावनी

चीनी मिल बाजपुर में 10 करोड़ों रूपये का स्क्रैप  घोटाला करने वालों के खिलाफ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली में नामजद

Jul 25, 2026 - 19:39
28 Views
Bazpur: घोटालेबाजों के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, कोतवाली में नामजद तहरीर; मुकदमा दर्ज न होने पर धरने की चेतावनी
कांग्रेसियों ने घोटालेबाजों के खिलाफ सौंपी कोतवाली में नामजद तहरीर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोतवाली गेट पर होगा धरना

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर l चीनी मिल बाजपुर में 10 करोड़ों रूपये का स्क्रैप  घोटाला करने वालों के खिलाफ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपते हुए  मुकदमा दर्ज करने की माँग की। कांग्रेस ब्लाॅकाध्यक्ष पवन शर्मा की ओर से सौंपी गई दूसरी तहरीर में चीनी मिल प्रधान प्रबंधक डाॅ. अमृता शर्मा, म.स. बिष्ट ट्रेडर्स के ठेकेदार,सी.ए. संजय पाण्डेय,सुरक्षा अधिकारी संदीप शुक्ल, स्टोर कीपर अश्वनी शर्मा, तौल काँटा प्रभारी स्नेह प्रकाश, मुख्य रसायन विध उपेन्द्र शुक्ला इत्यादि पर स्क्रैप घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेसियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घोटालेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही न हुई तो कोतवाली गेट पर उग्र आंदोलन होगा । नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने संबोधित करते हुए कहा शुगर फैक्ट्री में काफी समय से स्क्रैच चोरी की जा रही थी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका पर्दाफाश किया. स्क्रैप चोरी करने वालों के खिलाफ नवदीप संघ द्वारा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने को कहा l उन्होंने कहा स्क्रैप घोटाले में जो भी नाम सामने आए हैं उनका किसी भी कीमत पर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा उनको यहां पर ही रखा जाएगाl चीनी मिल प्रबंधन द्वारा अपने आप को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा हैl उन्होंने कहा पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर प्रधान प्रबंधक सहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगाl स्क्रैप घोटाले को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा इसके लिए हाई कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे l
इस मौके पर नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’, विधायक प्रतिनिधि डी.के.जोशी, स. जोरावर सिंह भुल्लर, भारतीय किसान यूनियन ;टिकैतद्ध के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष स. हरमिन्दर सिंह ढ़िल्लन ‘लाडी’, जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कदीर अहमद, पिन्टू राणा, कांग्रेस के जिला महासचिव हरदेव सिंह संधू, प्रताप सिंह संधू, विजेन्द्र सिंह डोगरा, वरूण कपूर, अलका पाल, बलवीर सिंह कालू, अजयदीप ढ़ौंढ़ियाल, मुशर्रफ हुसैन, सरताज औलख, जसपाल सिंह बिल्लू, सरजीत सिंह जौहल, यावर खान आदि थे।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow