Hardoi: सोशल मीडिया पर भाजपा विरोधी कथित अभद्र टिप्पणी, आरोपी पर केस दर्ज
कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खरगपुर गांव निवासी भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह (पुत्र सुरेंद्र सिंह) ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पलिया गांव निवासी सूरज (पुत्र राजपाल) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि इस टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सूरज के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में सोमवार सुबह हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?




