Hardoi: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, देवरानी-जेठानी को लाठी-डंडों से पीटा

कोतवाली क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव में लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने दो महिलाओं (देवरानी-जेठानी) को बुरी तरह पीटकर

Jul 20, 2026 - 11:08
22 Views
Hardoi: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, देवरानी-जेठानी को लाठी-डंडों से पीटा
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, देवरानी-जेठानी को लाठी-डंडों से पीटा

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव में लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने दो महिलाओं (देवरानी-जेठानी) को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
​जानकारी के अनुसार बहेलियनपुरवा गांव निवासी पीड़िता सविता पत्नी वलबीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 17 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे की है। जब वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थीं, तभी गांव के ही महेश, रामचेला और सुरेंद्र समेत चार लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
​विरोध करने पर की मारपीट
पीड़िता ने जब अभद्रता का विरोध किया, तो आक्रोशित आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पीड़िता की जेठानी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी जमकर पीटा, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।मामले की गंभीरता को देखते हुए हरपालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की सघनता से जांच की जा रही है।

Also Read- Lalita Gautam case: ललिता गौतम प्रकरण में मुख्यमंत्री सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow