Hardoi: गुटका न देने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में गुटका न देने पर दबंगों द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया

Aug 3, 2026 - 15:40
29 Views
Hardoi: गुटका न देने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
गुटका न देने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में गुटका न देने पर दबंगों द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​अर्जुनपुर गांव निवासी हरिपाल पुत्र शीतल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने भाई राजवीर के साथ गांव की एक दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही रामलड़ैते, रोहित, रामू और श्यामू ने उनसे गुटका मांगा।​जब हरिपाल ने गुटका देने से इनकार किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों दबंगों ने लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों भाई लहूलुहान होकर घायल हो गए।

​​घटना के बाद पीड़ित भाइयों ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने हरिपाल की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों रामलड़ैते, रोहित, रामू और श्यामू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि "मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

Also Read- योगी सरकार की गो संरक्षण नीति बनी रोजगार का नया आधार, देसी गायों के उत्पादों की विदेशों तक बढ़ी मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow