Hardoi: दर्दनाक हादसा: डीसीएम में तार उलझने से गिरा बिजली का खंभा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत; घटना CCTV में कैद

थाना क्षेत्र के भीहगांव में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीया छात्रा की बिजली का खंभा गिरने

By INA News Desk
Aug 3, 2026 - 15:54
40 Views
Hardoi: दर्दनाक हादसा: डीसीएम में तार उलझने से गिरा बिजली का खंभा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत; घटना CCTV में कैद
दर्दनाक हादसा: डीसीएम में तार उलझने से गिरा बिजली का खंभा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत; घटना CCTV में कैद

बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के भीहगांव में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीया छात्रा की बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई। घटना के समय छात्रा अपनी सहेली के साथ घर से दुकान सामान खरीदने जा रही थी। पूरी घटना का सीसीटीवी  फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।​मिली जानकारी के अनुसार, भीहगांव स्थित पांडेय किराना स्टोर पर ज्ञानधारा दाना लादकर आई एक डीसीएम ट्रक से सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान वाहन में बिजली का मुख्य तार उलझ गया। तार में आए तेज खिंचाव के कारण बिजली का खंभा अचानक उखड़कर सड़क की ओर गिर पड़ा।
​​उसी समय वहां से गुजर रहीं दो सहेलियां खंभे की चपेट में आ गईं। सहेली कामिनी समय रहते खंभे की सीधी चपेट में आने से बच गई, लेकिन 14 वर्षीया रागिनी पुत्री अजय शुक्ला खंभे के नीचे दब गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महज 3 सेकेंड के भीतर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।​मृतक रागिनी चंद्रहास सिंह मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। वह पढ़ाई में काफी मेधावी थी। वह चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। पिता अजय शुक्ला पेशे से किसान हैं। इस हादसे के बाद मां साधना सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
​​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि:​"पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi: भाजपा का समरसता अभियान- गुरु रविदास की पावन माटी के साथ हरदोई में निकली शोभायात्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow