Hardoi: पीछे का दरवाजा तोड़ किसान नेता के घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी डीवीआर लेकर जांच में जुटी पुलिस

संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महकूम कुआं में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के

Jul 28, 2026 - 14:31
23 Views
Hardoi: पीछे का दरवाजा तोड़ किसान नेता के घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी डीवीआर लेकर जांच में जुटी पुलिस
पीछे का दरवाजा तोड़ किसान नेता के घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी डीवीआर लेकर जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महकूम कुआं में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय सचिव नसीर खां के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित नसीर खां ने बताया कि चोर ₹4.76 लाख की नकदी, ₹10 हजार की अतिरिक्त नकदी तथा दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि अतरौली रोड स्थित अपनी जमीन बेचने के बाद मिली रकम घर में सुरक्षित रखी हुई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे छत पर रखी खिड़की गिरने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जब परिवार के लोग पीछे पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संडीला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

संडीला क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले हुई कई चोरी की वारदातों का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

Also Read- संडीला नगर पालिका में जनसुनवाई: चेयरमैन ने दिए नालों की सफाई और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow