Sitapur : मिश्रिख में चोरी की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन और सामान बरामद

गिरफ्तारी की खबर सुनकर मोहम्मद नगर के बांके लाल, रिसेंद्र सिंह, पप्पू, किशोरी और भोला जैसे कई ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांवों में भी पहले चोरियां हुई थीं, जिसकी

Feb 9, 2026 - 20:32
101 Views
Sitapur : मिश्रिख में चोरी की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन और सामान बरामद
Sitapur : मिश्रिख में चोरी की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन और सामान बरामद

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अशरफनगर गांव में एक परचून की दुकान से चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने चोरी का सामान ले जा रहे वाहन को रोककर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद किया। इस्तेमाल हुई मार्शल जीप को भी जब्त कर लिया गया है। दुकान मालिक ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि चोरों ने पाइप, 20 लीटर पेट्रोल और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। इससे पहले भी करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान में चोरी हुई थी। इस वजह से गांव वालों में गुस्सा था। आसपास के गांवों में भी पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं।

सूचना मिलते ही मिश्रिख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उप निरीक्षक शिवकुमार यादव और कांस्टेबल कमल सिंह ने टीम के साथ काम किया। रविवार शाम पुलिस ने चोरी का सामान लेकर जा रही गाड़ी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई पुरानी चोरियों को करने की बात मानी। उन्होंने यह भी बताया कि मिश्रिख कस्बे की एक महिला उनसे चोरियां करवाती थी। गिरफ्तारी की खबर सुनकर मोहम्मद नगर के बांके लाल, रिसेंद्र सिंह, पप्पू, किशोरी और भोला जैसे कई ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांवों में भी पहले चोरियां हुई थीं, जिसकी पुष्टि आरोपियों ने की।

पुलिस ने पवन यादव पुत्र भगवानदीन (20) निवासी ग्राम बिजौली थाना पिसावां, संदीप पुत्र रामदास (18) निवासी मोहल्ला कुकोही जनपद हरदोई, माधव उर्फ अयोध्या पुत्र गोधन (32) निवासी ललईपुरवा थाना पिसावां तथा अनीता उर्फ सेठानी पत्नी हरीश (40) निवासी कलिकापुरवा मिश्रिख को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक पंपिंग सेट, प्लास्टिक सिंचाई पाइप का बंडल, एक छोटी साइकिल, ट्रैक्टर की बैटरी, चार पैकेट पान मसाला/तंबाकू और मार्शल जीप (यूपी 34 डी 3688) बरामद हुई। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवकुमार यादव, उप निरीक्षक स्वर्णिमा सिंह, हेड कांस्टेबल राजकेश्वर, कांस्टेबल अखिल कुमार, कमल सिंह और प्रियंका सिंह शामिल थे।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow