Bajpur : ओवरलोड डंपर बन गए मौत की मशीनें, सरकार और प्रशासन जिम्मेदार- यशपाल आर्य

उन्होंने कहा कि काशीपुर में जिस तेजी से मौतें हो रही हैं, उतनी मौतें युद्ध या प्राकृतिक आपदा में भी नहीं होतीं। ये हादसे नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हो रही जनहत्याएं हैं। रोज किसी न किसी

Feb 9, 2026 - 20:35
 0  11
Bajpur : ओवरलोड डंपर बन गए मौत की मशीनें, सरकार और प्रशासन जिम्मेदार- यशपाल आर्य
Bajpur : ओवरलोड डंपर बन गए मौत की मशीनें, सरकार और प्रशासन जिम्मेदार- यशपाल आर्य

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने काशीपुर क्षेत्र में खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों को मौत की मशीन बताया है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से हो रही लगातार मौतों की जिम्मेदारी राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस पर है। यशपाल आर्य ने बताया कि काशीपुर के ढकिया नंबर-1 स्थित शिवनगर गांव में एक ग्रामीण की खनन वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले दो-तीन दिनों में ढकिया, कुंडेश्वरी, कुण्डेश्वरा और ब्रह्मनगर इलाकों में खनन वाहनों से पांच निर्दोष लोगों की जान गई है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर में जिस तेजी से मौतें हो रही हैं, उतनी मौतें युद्ध या प्राकृतिक आपदा में भी नहीं होतीं। ये हादसे नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हो रही जनहत्याएं हैं। रोज किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है, माताओं की गोद सूनी हो रही है और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन सत्ता की कुर्सी पर बैठकर सोए हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों से हो रही मौतें उत्तराखंड सरकार की विफल और संवेदनहीन कार्यशैली को दिखाती हैं। आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तुरंत ओवरलोड डंपरों पर पूरा प्रतिबंध नहीं लगाया गया, खनन वाहनों पर सख्त निगरानी नहीं की गई, ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन शुरू करेंगे और सरकार को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow