Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर कई संगठनों ने मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को बिजनौर से गुजारने की मांग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जाट महासभा....

By INA News Desk
Feb 25, 2025 - 15:03
505 Views
Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर कई संगठनों ने मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से गुजारने की मांग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जाट महासभा और व्यापारी एकता परिषद समेत कई संगठनों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि बिजनौर ऐतिहासिक और भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण जिला है, जहां से गंगा नदी 115 किलोमीटर तक बहती है। अगर एक्सप्रेसवे को यहां से नहीं निकाला गया तो जिला विकास की दौड़ में पीछे रह जाएगा।

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर बिजनौर के लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है।समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जाट महासभा और व्यापारी एकता परिषद के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांग रखी। उनका कहना है कि गंगा नदी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले बिजनौर में प्रवेश करती है और जिले से 115 किलोमीटर तक बहती है।बिजनौर ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह महात्मा विदुर और महाराजा भरत की जन्मस्थली है। संगठनों का कहना है कि अगर गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से नहीं निकाला गया, तो जिले का विकास प्रभावित होगा।

Also Read- Bijnor News: सहायता राशि दिलाने के नाम पर लेखपाल पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वॉयरल

फिलहाल, सरकार ने इस एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर से निकालने की योजना बनाई है, लेकिन बिजनौर के लोग इसे अपने जिले से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement