Sitapur : उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता के दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्ट्रांग रूम, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया की

By INA News Desk
Mar 12, 2026 - 23:22
35 Views
Sitapur : उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता के दिए सख्त निर्देश
Sitapur : उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता के दिए सख्त निर्देश

सीतापुर में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शहर के राजकीय इंटर कॉलेज तथा राजा राघुबर दीन दयाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्ट्रांग रूम, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और शांति से हो तथा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसी स्थिति में कड़ी कार्रवाई होगी।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow