Raebareli : रायबरेली में स्कूल चार्ज न लेने पर सहायक अध्यापिका निलंबित, जांच के आदेश

इंचार्ज रीता ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि आयुषी ने चार्ज नहीं लिया, इसलिए वह स्कूल से मुक्त नहीं हो पा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने आयुषी को कई बार मौखिक और लिखित निर्देश दिए। 12 फरवरी को नोटि

Mar 12, 2026 - 23:25
23 Views
Raebareli : रायबरेली में स्कूल चार्ज न लेने पर सहायक अध्यापिका निलंबित, जांच के आदेश
Raebareli : रायबरेली में स्कूल चार्ज न लेने पर सहायक अध्यापिका निलंबित, जांच के आदेश

रायबरेली के डलमऊ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रामनगर टिकरान में चार्ज न लेने के कारण सहायक अध्यापिका आयुषी शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, विभागीय कार्य में बाधा डालने और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली उल्लंघन के आधार पर यह कार्रवाई की। साथ ही उन्हें बीआरसी जगतपुर से संबद्ध किया गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रीता का 3 फरवरी को एआरपी पद पर चयन हो गया। उच्च अधिकारियों ने सहायक अध्यापिका आयुषी शुक्ला को स्कूल का चार्ज लेते हुए रीता को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए। आयुषी को तीन दिनों के अंदर मूल स्कूल से कार्यमुक्त होकर चार्ज ग्रहण करना था। इंचार्ज रीता ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि आयुषी ने चार्ज नहीं लिया, इसलिए वह स्कूल से मुक्त नहीं हो पा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने आयुषी को कई बार मौखिक और लिखित निर्देश दिए। 12 फरवरी को नोटिस जारी की गई और एआरपी धर्मेंद्र कुमार तथा देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में प्रभार हस्तांतरण कराने के आदेश दिए गए। इसके बावजूद आयुषी ने निर्देश नहीं माने और विभागीय अधिकारियों से पत्राचार करती रहीं।

21 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए राहुल सिंह को अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति दी। 26 फरवरी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिए गए कि चार्ज उसी रूप में लें और सूचना दें। फिर भी चार्ज नहीं लिया गया। इंचार्ज रीता ने जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की। बीएसए राहुल सिंह ने आयुषी को निलंबित कर दिया और प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी खीरो को सौंपी है। जांच अधिकारी 15 दिनों में रिपोर्ट देंगे।

निलंबित शिक्षिका आयुषी शुक्ला का कहना है कि स्कूल के अभिलेखों में पहले से हेरफेर और त्रुटियां हैं, इसलिए चार्ज लेने से इनकार किया। पहले भी एआरपी सिद्धार्थ चौधरी और रीता के चयन पर सवाल हैं, जांच चल रही है। शासनादेश के अनुसार जांच वाले शिक्षक का एआरपी चयन नहीं हो सकता। वह ईमानदारी से काम कर रही हैं और चार्ज लेने में कोई समस्या नहीं, नए अभिलेख बनाने को तैयार हैं। अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और महिला होने के कारण दूर संबद्ध किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि दोनों शिक्षिकाओं में आपसी विवाद था। कई बार पत्र देकर जो जैसी स्थिति में है उसी में चार्ज लेने के आदेश दिए गए, लेकिन शिक्षिका ने इनकार किया। यह घोर अनुशासनहीनता है, इसलिए निलंबित किया गया।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow