Hardoi : शाहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह निलंबित

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता या ढिलाई न बरते। ऐसा करने पर संबंधित के खिला

Feb 20, 2026 - 00:53
 0  3
Hardoi : शाहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह निलंबित
Hardoi : शाहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह निलंबित

हरदोई जिले में शाहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह (पीएनओ 012260052) को डकैती, हत्या और छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने, जांच में रुचि न दिखाने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने क्षेत्राधिकारी शाहाबाद की रिपोर्ट के आधार पर की है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता या ढिलाई न बरते। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के बाद शाहाबाद थाने की जिम्मेदारी बिलग्राम थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय को सौंपी गई है। उधर निरीक्षक विजय कुमार को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से थाना प्रभारी बिलग्राम और निरीक्षक अरविन्द कुमार राय को बिलग्राम से थाना शाहाबाद के निरीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow