Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा
यूपी जूडो एसोसिएशन और खेल निदेशालय द्वारा आयोजित समस्त राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी 2026 से 27 फ
हरदोई : जिला खेल कार्यालय, हरदोई ने जूडो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल पूरा कर लिया है। चयनित खिलाड़ी अब लखनऊ मंडल स्तर की टीम में स्थान बनाने के लिए 20 फरवरी 2026 को ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
यूपी जूडो एसोसिएशन और खेल निदेशालय द्वारा आयोजित समस्त राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल, कर्ण सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए लखनऊ मंडल की टीम का चयन 20 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे पैरा जूडो अकादमी, लखनऊ में होने वाले ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
हरदोई जिले में 19 फरवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में आयोजित जिला स्तरीय जूडो चयन ट्रायल में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है:
बालक वर्ग (जिला चयन सूची):
1. धर्मदास (25 किग्रा)
2. वरुण (30 किग्रा)
3. ललित (35 किग्रा)
4. प्रमात (40 किग्रा)
5. देव गुप्ता (45 किग्रा)
6. यश (50 किग्रा)
बालिका वर्ग:
1. अद्यांशी (32 किग्रा)
2. गौरी (36 किग्रा)
3. शिखा मिश्रा (40 किग्रा)
4. देवकी (44 किग्रा)
5. मानसी (48 किग्रा)
उपर्युक्त सभी चयनित खिलाड़ी जनपद हरदोई का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ मंडल ट्रायल में भाग लेंगे। जिला खेलाधिकारी मनजू शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ मंडल स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करें और राज्य स्तर तक पहुंचने का प्रयास करें।
Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











