Ballia : बलिया नगर पालिका पर 'कंगाली'  का आरोप लगा! नेता जी ने हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर मांगी भीख।

​पंकज मिश्रा ने केवल भीख ही नहीं मांगी, बल्कि सत्ताधारी दल के दावों की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नगर पालिका के पास पैसे नहीं हैं, तो मैं खुद भीख मांगकर नगर पालि

By INA News Desk
Feb 19, 2026 - 21:25
63 Views
Ballia : बलिया नगर पालिका पर 'कंगाली'  का आरोप लगा! नेता जी ने हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर मांगी भीख।
Ballia : बलिया नगर पालिका पर 'कंगाली'  का आरोप लगा! नेता जी ने हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर मांगी भीख।

Report : SYED ASIF HUSSAIN ZAIDI

खास खबर बलिया से है जहां एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नगर पालिका परिषद और प्रशासन की साख को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है! नेता जी का हाथ, जनता का साथ... लेकिन नगर पालिका के पास 'सिक्का' भी नहीं?आज शहर की धड़कन कहे जाने वाले शहीद चौक का नज़ारा देख लोग दंग रह गए। हाथ में कटोरा, चेहरे पर सिस्टम के प्रति आक्रोश और जुबान पर कड़वा सच ये कोई आम भिखारी नहीं, बल्कि नगरसेवक पंकज मिश्रा हैं।पंकज मिश्रा का आरोप है कि नगर पालिका परिषद पूरी तरह 'कंगाल' हो चुकी है। सफाई से लेकर पानी और सड़क से लेकर नाली तक, शहर की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन फाइलों में विकास की सड़कों पर भ्रष्टाचार का गड्ढा खुदा हुआ है।

​नाला सफाई ठप
​पानी की टंकियां गंदी!
​सड़कें बदहाल!
जगह जगह कूडो का अंबार

​पंकज मिश्रा ने केवल भीख ही नहीं मांगी, बल्कि सत्ताधारी दल के दावों की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नगर पालिका के पास पैसे नहीं हैं, तो मैं खुद भीख मांगकर नगर पालिका का खजाना भरूंगा ताकि जनता को उनका हक मिल सके।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow