Ballia : बलिया में एक घर से दो शव बरामद: युवक फंदे पर लटका, किन्नर का शव बक्से में मिला

रवि गुप्ता बुधवार रात भोजन के बाद तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था और शव फंदे से लटका

Feb 19, 2026 - 20:42
 0  32
Ballia : बलिया में एक घर से दो शव बरामद: युवक फंदे पर लटका, किन्नर का शव बक्से में मिला
Ballia : बलिया में एक घर से दो शव बरामद: युवक फंदे पर लटका, किन्नर का शव बक्से में मिला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में सब्जी मंडी के पास एक घर से दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रवि गुप्ता (25 वर्ष) का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।वहीं तीन दिन से लापता किन्नर रेखा का शव घर की चौथी मंजिल पर करकट शेड में रखे बड़े बक्से से बरामद हुआ। रवि गुप्ता बुधवार रात भोजन के बाद तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था।गुरुवार सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था और शव फंदे से लटका मिला। वह चीखते हुए नीचे आई और परिवार वालों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।तलाशी के दौरान पुलिस को चौथी मंजिल पर बक्से से किन्नर रेखा का शव मिला। रेखा 17 फरवरी से लापता थी। सीसीटीवी फुटेज में वह रवि गुप्ता के घर जाते हुए दिखी लेकिन बाहर निकलती नहीं दिखी।पुलिस ने रेखा के समाज की तहरीर पर रवि गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow