Ballia : अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, धरने पर बैठे दस्तावेज लेखक व स्टाम्प विक्रेता
उनका कहना है कि जब तक तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय संचालित है तब तक उन्हें यही बैठकर स्टांप बिक्री और दस्तावेज लेखन की अनुमति दी जाए ताकि उनकी रोजी- रोटी चल सके। दस्तावेज लेखकों और स्टा
Reporter- S.Asif Hussain Zaidi
यूपी के बलिया के बैरिया तहसील परिसर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए
दस्तावेज लेखक को और स्टांप विक्रेताओं द्वारा लगाए गए टीनशेड के छप्पर और गुमटियों को जेसीबी से तोड़कर उन्हें हटा दिया।
कार्रवाई के विरोध में स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक उप निबंधक कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए है।
उनका कहना है कि जब तक तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय संचालित है तब तक उन्हें यही बैठकर स्टांप बिक्री और दस्तावेज लेखन की अनुमति दी जाए
ताकि उनकी रोजी- रोटी चल सके। दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं की समस्या को लेकर दस्तावेज लेखक अभय श्रीवास्तव ने
अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया और दस्तावेज लेखक स्टांप विक्रेता के उचित स्थान की मांग मांगा है।
What's Your Reaction?











