Hardoi : हरदोई में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, दो निलंबित

ड्यूटी में लापरवाही और ढिलाई के कारण आजादनगर मोहल्ले में एक घर में चोरी की घटना हुई। क्षेत्राधिकारी नगर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और

Feb 19, 2026 - 14:01
 0  7
Hardoi : हरदोई में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, दो निलंबित
AI Image; Hardoi : हरदोई में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, दो निलंबित

हरदोई जिले के कोतवाली शहर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी (चौकी प्रभारी जेल) और हेड कांस्टेबल मोहम्मद रहीश ने रात के समय क्षेत्र में प्रभावी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच नहीं की। ड्यूटी में लापरवाही और ढिलाई के कारण आजादनगर मोहल्ले में एक घर में चोरी की घटना हुई।

क्षेत्राधिकारी नगर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति किसी भी तरह की उदासीनता या ढिलाई न बरतें। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow