Ballia : रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त कार्रवाई में हत्या में वांछित दो बदमाशों समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस से खुद को घिरता देख मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने अपने को पुलिस से घिरा देख  पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पु

Feb 15, 2026 - 12:07
 0  8
Ballia : रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त कार्रवाई में हत्या में वांछित दो बदमाशों समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Ballia : रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त कार्रवाई में हत्या में वांछित दो बदमाशों समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Report' SYED ASIF HUSSAIN ZAIDI

बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने हत्या में वांछित दो वांछितों समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलहे की साथ कारतूस बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को तड़के करीब चार बजे नवापुरा महतवार मार्ग के पास चेकिंग के दौरान रसड़ा कोतवाली पुलिस ने दो मोटर साइकिल सवारों  को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बिना रुके मोटर साइकिलों को पीछे मुड़ाकर भागने का कोशिश करने लगे, जिनका पीछा रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पीछा किया गया।पुलिस से खुद को घिरता देख मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने अपने को पुलिस से घिरा देख  पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया के बाएं तथा राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह (निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, भाग रहे अनुज सिंह पुत्र राजेश (निवासी बडी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ) तथा अजय खरवार पुत्र मुन्नी लाल खरवार (निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ) को भी पुलिस द्वारा पीछा करके पकड़ा गया।

पूछताछ में बदमाश सुंदरम सिंह उर्फ सत्य तथा राज सिंह ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडे के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को दिन में संवरा शराब ठेके के पास गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घायल बदमाश सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह व राज सिंह उर्फ राजा सिंह का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से दो तमंचा मय खोखा व जिन्दा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ हैं।

Also Click : Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow