Bajpur : प्रतापपुर में केदारनाथ बाबा शिव मंदिर में विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक यशपाल आर्य बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर स्थित केदारनाथ बाबा शिव मंदिर पहुंचे, जहां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं

By INA News Desk
Feb 15, 2026 - 12:08
49 Views
Bajpur : प्रतापपुर में केदारनाथ बाबा शिव मंदिर में विकास कार्यों का लोकार्पण
Bajpur : प्रतापपुर में केदारनाथ बाबा शिव मंदिर में विकास कार्यों का लोकार्पण

बाजपुर। विधायक यशपाल आर्य बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर स्थित केदारनाथ बाबा शिव मंदिर पहुंचे, जहां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से मंदिर के लिए 5 लाख रुपये की लागत के कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही मंदिर के लिए 3 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की। कुल मिलाकर लगभग 12 लाख 45 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राकेश लाखेड़ा, महक सिंह, शेखर सिंह, ग्राम प्रधान मनमोहन सिंह, रमोला, प्रभा रेखा, प्रेम प्रकाश, प्रीत बम, उमेश जोशी, कुमर बिष्ट, बलवंत, सुदर्शन, देवली, चंद्रभान शाह, नौसा अली, वीरजोत सिंह, नवदीप, रोहित प्रधान, शौर्य दत्त लाखेड़ा, सोनी समेत कई लोग मौजूद थे। भगवान शिव की कृपा से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति बनी रहे। यह आयोजन सभी के जीवन में आस्था, सद्भाव, एकता और नई ऊर्जा भर दे।

Also Click : Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow