Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
उन्होंने मांग की कि सरकार को इन सभी मामलों की उच्च स्तर पर जांच करनी चाहिए। अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए। पुलिस की गश्त और खुफिया तंत्र को
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राजधानी देहरादून में पिछले 15 दिनों के अंदर हुई पांच हत्याओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य संख्या नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। यशपाल आर्य ने कहा कि जब राजधानी ही सुरक्षित नहीं रह जाती, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सरकार व प्रशासन चुपचाप देख रहा है।
उन्होंने कहा कि लगातार हत्या जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि पुलिस पर दबाव है या लापरवाही बरती जा रही है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है और खुफिया तथा निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। यशपाल आर्य ने कहा कि राजधानी में इतनी कम समय में पांच हत्याएं होना सरकार के लिए चेतावनी है। यह सिर्फ संख्या का मामला नहीं, बल्कि हर परिवार की सुरक्षा का सवाल है।
उन्होंने मांग की कि सरकार को इन सभी मामलों की उच्च स्तर पर जांच करनी चाहिए। अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए। पुलिस की गश्त और खुफिया तंत्र को मजबूत करना चाहिए। लोगों को साफ जानकारी देनी चाहिए कि अब तक क्या कार्रवाई हुई है। यशपाल आर्य ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो जनता का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी सुरक्षित होगी तभी पूरा राज्य सुरक्षित रहेगा। अब बयानबाजी नहीं, कार्रवाई का समय है।
Also Click : Hardoi : संडीला में बारात निकालने से सड़क जाम, राहगीरों को हुई परेशानी
What's Your Reaction?











