Bajpur : बाजपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने पर जिला मंत्री बिट्टू चौहान की प्रतिक्रिया

बिट्टू चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने वाली राजनीति करती रही है। अगर उन्होंने भाजपा के कुछ पदाधिकारियों को लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कि

Feb 13, 2026 - 21:26
32 Views
Bajpur : बाजपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने पर जिला मंत्री बिट्टू चौहान की प्रतिक्रिया
Bajpur : बाजपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने पर जिला मंत्री बिट्टू चौहान की प्रतिक्रिया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा पर आधारित संगठन है। कुछ लोगों के व्यक्तिगत स्वार्थ या लालच में पार्टी छोड़ने से संगठन की ताकत कम नहीं होती।

बिट्टू चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने वाली राजनीति करती रही है। अगर उन्होंने भाजपा के कुछ पदाधिकारियों को लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल किया है, तो यह उनकी कार्यशैली दिखाता है, भाजपा की नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा की राजनीति पर चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी का नेतृत्व और कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में जुटे हैं।

बिट्टू चौहान ने आगे कहा कि जो लोग सच्ची विचारधारा से जुड़े होते हैं, वे किसी लालच में नहीं आते। जो सिर्फ पद या लाभ के लिए राजनीति करते हैं, उनके जाने से पार्टी और मजबूत हो जाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और जनता का भरोसा पार्टी के साथ है। आने वाले चुनावों में जनता खुद इसका जवाब देगी।

Also Click : Hardoi : संडीला में बारात निकालने से सड़क जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow