Hardoi : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया मतदाता सूची में धांधली का आरोप, प्रारूप 7 के फर्जी दाखिल करने की शिकायत

आशीष सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने एक व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर प्रारूप 7 जमा करने पर रोक लगाई है। कोई व्यक्ति सिर्फ अपना और परिवार के सदस्यों का ही फॉर्म जमा क

Feb 9, 2026 - 22:37
 0  5
Hardoi : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया मतदाता सूची में धांधली का आरोप, प्रारूप 7 के फर्जी दाखिल करने की शिकायत
Hardoi : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया मतदाता सूची में धांधली का आरोप, प्रारूप 7 के फर्जी दाखिल करने की शिकायत

हरदोई। निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें एसआईआर प्रक्रिया के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में वैध मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्षों द्वारा फर्जी प्रारूप 7 प्रपत्र दाखिल करने का आरोप लगाया गया।पूर्व जिलाध्यक्ष और हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा अपनी निश्चित हार देखकर बौखलाई हुई है। तहसील प्रशासन की मिलीभगत से बूथ लेवल एजेंटों के जरिए वैध मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए कंप्यूटर टाइप प्रारूप 7 प्रपत्र चोरी-छिपे बीएलओ को दिए जा रहे हैं।उन्होंने साक्ष्य के तौर पर उदाहरण दिया कि 156 हरदोई सदर विधानसभा के बूथ संख्या 204 राजकीय आदर्श विद्यालय में भाजपा बीएलए समीम अहमद ने 115 प्रारूप 7 दाखिल किए। इसी तरह बूथ संख्या 205 में बीएलए अफाक अहमद ने 130 प्रारूप 7 जमा कराए। ऐसा विशेष रूप से अल्पसंख्यक बहुल बूथों पर किया जा रहा है। लगता है कि ये प्रपत्र भाजपा कार्यालय या तहसील से कंप्यूटर टाइप कर भेजे गए हैं।आशीष सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने एक व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर प्रारूप 7 जमा करने पर रोक लगाई है। कोई व्यक्ति सिर्फ अपना और परिवार के सदस्यों का ही फॉर्म जमा कर सकता है। झूठी शिकायत पर नोटिस और प्राथमिकी भी दर्ज होती है।उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से सवाल किया कि वैध मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए भाजपा बीएलए द्वारा सैकड़ों कंप्यूटर टाइप प्रारूप 7 कैसे पहुंचे। बूथवार कितने प्रारूप 7 प्राप्त हुए, यदि तहसील से भेजे गए तो किस पटल पर जमा हुए और किसके द्वारा। उस पटल का सीसीटीवी फुटेज जारी किया जाए।उन्होंने मांग की कि फर्जी प्रारूप 7 दाखिल करने वाले भाजपा एजेंटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो। आपत्तिकर्ता और प्रारूप 7 वाले मतदाताओं की खुली बैठक में वीडियोग्राफी कर निस्तारण हो।यदि 15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस तहसील और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी तथा मतदाताओं के साथ भाजपा बूथ अध्यक्षों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज कराएगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी, नेतम भारतीय, डॉ अजीमुश्शान, पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला सचिव राजेश पांडे, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow