Bajpur : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनीस गौड़ ने केंद्रीय बजट को बताया आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में तेज कदम
उन्होंने बताया कि यह बजट देश को आर्थिक मजबूती, ज्यादा रोजगार, आधुनिक बुनियादी ढांचा और सबको साथ लेकर चलने वाली प्रगति की ओर तेजी से ले जाएगा। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। ग्राम मुंडिया कलां स्थित सिंचाई विभाग अतिथि गृह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में पेश यह बजट भारत के हर क्षेत्र में विकास, आत्मनिर्भरता बढ़ाने, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी है।
उन्होंने बताया कि यह बजट देश को आर्थिक मजबूती, ज्यादा रोजगार, आधुनिक बुनियादी ढांचा और सबको साथ लेकर चलने वाली प्रगति की ओर तेजी से ले जाएगा। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री मंजीत सिंह राजू ने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, छोटे-मध्यम उद्योग, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, हरित ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों को नई गति देगा। इससे अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास, अच्छा शासन, रोजगार, उद्योग, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में हो रहे कामों की सराहना की। इन प्रयासों से राज्य नए रिकॉर्ड बना रहा है। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, कुमाऊं सह संयोजक इरफान अली, जिलाध्यक्ष हाजी रिजवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, सांसद प्रतिनिधि रमेश गर्ग, इदरीश अहमद, शाहनवाज हुसैन, फिरासत, हनीफ, मुस्तफा, नफीस आदि मौजूद थे।
You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए
What's Your Reaction?











