Bajpur : बाजपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत टीटीओ ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए
बाजपुर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर दोराहा चौक पर एक बैठक आयोजित की गई। टीटीओ अनिल भारती और सचिन कुमार ने टेम्पो, बस तथा बैटरी रिक्शा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर दोराहा चौक पर एक बैठक आयोजित की गई। टीटीओ अनिल भारती और सचिन कुमार ने टेम्पो, बस तथा बैटरी रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर दिया। टीटीओ अनिल भारती ने चालकों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया।
इस मौके पर भाजपा नेता राकेश गुप्ता, टेम्पो यूनियन अध्यक्ष बबलू नामधारी, रामदास, जितेंद्र पासी, संजय कश्यप, सुरजीत कश्यप, छोटू सैनी, रामशरण सिंह, बलवीर सिंह, अनिल कुमार, मनदीप सिंह, ग्रीस सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











