Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

अखिलेश कोर्ट की तारीख के सिलसिले में हाथरस आए थे और वापस लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक किया और ताब

Feb 5, 2026 - 23:25
 0  28
Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

हाथरस : सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास दिनदहाड़े भारतीय सेना के जवान अखिलेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अखिलेश (28 वर्ष) पुत्र देवेंद्र सिंह ग्राम समदपुर निवासी थे। वे आगरा कैंट में सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे।

अखिलेश कोर्ट की तारीख के सिलसिले में हाथरस आए थे और वापस लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अखिलेश कार छोड़कर भागे लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और नजदीक से गोलियां मार दीं। हमले में उन्हें कई गोलियां लगीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक हाथरस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 5 विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मामले की गहन जांच चल रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow