Hathras : युवक की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप और डंडा बरामद

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर हुई। पीड़ित के पिता धर्मेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा संजय उर्फ सं

Feb 5, 2026 - 23:22
 0  25
Hathras : युवक की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप और डंडा बरामद
Hathras : युवक की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप और डंडा बरामद

हाथरस : थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम अखईपुर में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक डंडा और लोहे का पाइप बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर हुई। पीड़ित के पिता धर्मेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा संजय उर्फ संजू शाम करीब साढ़े छह बजे गांव में भूपेंद्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। सौरव के मकान के सामने गांव के कुछ लोगों ने लाठी, सरिया और तमंचे से हमला कर दिया। हमले में संजय को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उसे पहले बागला जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया। इलाज के दौरान अलीगढ़ के वरुण अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने ग्राउंड और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर नामजद अभियुक्त हरिओम पुत्र दीनानाथ और महेश पुत्र दीनानाथ, दोनों अखईपुर निवासी, को मिर्गामई कट मथुरा-बरेली हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि मृतक संजय शराब पीकर अक्सर उनके और परिवार से गाली-गलौज करता था। घटना के दिन विवाद बढ़ने पर उन्होंने डंडे और लोहे के पाइप से मारपीट की, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच जारी है।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow